अम्बिकापुर में लॉकडाउन की तस्वीरें… सड़क पर ड्यूटी करते नज़र आए अफ़सर.. गांव से शहर तक सन्नाटा

अम्बिकापुर। 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पूरे सरगुजा जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। जिससे जिला मुख्यालय अम्बिकापुर समेत पूरे जिले मे ल़ॉक डाउन की स्थिती बनी हुई है। जिसको लेकर लॉक डाउन के पहले दिन मंगलवार को प्रशासन औऱ पुलिस की टीम हर चौक चौहारो मे मुस्तैद नजर आई। इस दौरान शहर शहर के सभी व्यसायिक प्रतिष्ठान औऱ अन्य संस्थाए बंद रही।

img202104131232396734661732747363597

लेकिन जिला मुख्यालय अम्बिकापुर मे कुछ लोग बेवजह घूमते मिलने पर प्रशासन औऱ नगर निगम की टीम ने उन्हे समझाईस देकर घर वापस जाने की नसीहत दी। ऐसे मे अम्बिकापुर एसडीएम और नगर निगम आय़ुक्त अपनी टीम के साथ घडी चौक औऱ गांधी चौक मे सघन जांच करते देखे गए.. और कई लोग को रुकवा कर उन्हे घर वापस भी भेजा। इन लोगो मे कुछ शासकीय कर्मचारी तो कुछ आम लोग भी शामिल थे… हांलाकि प्रशासनिक टीम के द्वारा पकडे जाने के बाद लोग तरह तरह के बहाने बनाते पाए गए।

img202104131232356654391445605160622 scaled
img202104131228358233592858852868921 scaled
img202104131228385514659069196972859 scaled
img202104131228478096804210656214887 scaled