‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे’ नारे के साथ.. बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ियों ने गांधी स्टेडियम में चलाया सफ़ाई अभियान…

अम्बिकापुर। शहर स्वच्छ्ता के लिए पूरे देश में मशहूर है। अन्य राज्यों के लोग यहां की साफ़-सफाई की व्यवस्था देखने पहुंचते है। लाखों की आबादी वाले इस शहर में नगर निगम की स्वच्छ्ता दीदियां घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन करती है.. और शायद यही वजह है कि इनकी मेहनत के बलबूते शहर का नाम प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बना चुका है.. लेकिन अम्बिकापुर शहर के मध्य स्थित स्टेडियम में कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग गंदगी फैलाने में आमादा है। जिनके ख़िलाफ़ सरगुज़ा बास्केटबॉल संघ ने अभियान छेड़ दिया है।

दरअसल, अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में सुबह-शाम लोगों का आना जाना लगा रहता है। यहाँ क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल सहित कई खेलों का आयोजन होता है। बड़ा खेल का मैदान होने की वजह से खिलाड़ियों द्वारा यहीं अभ्यास किया जाता है.. लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस जगह पर लगातार गंदगी फैलाने का काम किया जा जाता है। गुटका, राजश्री के पाउच, रैपर, कागज के टुकड़े उपयोग के बाद कूड़ादान में न डालकर बाहर फेंक दिया जाता है।

इधर स्टेडियम में फैली गंदगी को लेकर सरगुज़ा बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ियों ने “न गंदगी करेंगे और न करने देंगे” के नारे के साथ सफाई अभियान चलाया.. और स्टेडियम की सफ़ाई की। “न गंदगी फैलाएं न फैलाने दें” उद्देश्य से संघ के सभी छोटे-बड़े खिलाड़ियों के द्वारा ग्राउंड के चारों ओर फैले कचरा के रुप में रेपर, गुट्टा पाऊच, पेपर टुकड़े, और अव्यवस्थित ईंट पत्थर का सफाई किया गया।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों में सफाई के लिए नियमित कुछ-कुछ कार्यक्रम करते रहते हैं। खिलाड़ी के मन में यह जागरूक करते हुए कहते हैं कि सफाई करना ही मन रुपी भगवान पालना होता है। जैसे स्वछता ही भगवान की ओर एक कदम है।