Breaking : सरगुजा के इस गांव में स्वास्थ्यकर्मी का पुत्र निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप … अब प्रशासन कर रही ये कार्रवाई

अम्बिकापुर। सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित मरीज़ को एम्बुलेंस से अम्बिकापुर कोविड-19 अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, खम्हरिया को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए राजस्व अमले की कार्यवाही जारी है। कोरोना पोसिटिव युवक स्वास्थ्य कर्मचारी एएनएम का पुत्र बताया जा रहा है।

IMG 20200720 214139