Breaking : हत्या के आरोपी की कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव, मचा हड़कंप … डॉक्टरों की टीम पहुंची जेल

बिलासपुर। कोरोना का संक्रमण सेंट्रल जेल के भीतर तक पहुंच गया है। हत्या के मामले में सजा काट रहे एक आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है। इधर संक्रमित आरोपी को आनन फानन में एक अलग सेल में रखा गया है।

सोमवार की देर शाम सेंट्रल जेल के भीतर उस समय हड़कंप मच गया। जब पता चला कि 03 दिन पहले टेस्ट के लिए सिम्स से आए एक हत्या के आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 04 साल से रायगढ़ से हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी पॉजिटिव आया है। जेल के अंतिम बैरक में करीब 100 कैदियों के साथ था। वही जेल प्रशासन ने उसे एतिहातन के तौर पर फिलहाल जेल की ही एक अलग सेल में रखा है। इधर जेल के अधिकारी और कर्मचारियों के जहन में डर समा गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम की पूरी जांच के बाद पता चलेगा कि जेल में और कितने कोरोना वायरस की जद में आए है।

कैसे जेल पहुचा कोरोना बना रहस्य

सेंट्रल जेल के भीतर कैदी कैसे कोरोना पॉजिटिव आ गया। इस बात को लेकर जेल प्रशासन काफी टेंशन में है। आखिर कैसे जेल तक कोरोना का संक्रमण आया। यह अधिकारियों को समझ नही आ रहा है। इधर पॉजिटिव आए कैदी के साथ अन्य कैदियों की हिस्ट्री को लेकर फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

बिलासपुर के सेंट्रल जेल में पहुंची डॉक्टर की टीम

वहीं कैदी के संक्रमित मिलने के बाद बिलासपुर के सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची हुई है और इस समय जेल के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का सैंपल ले रही है। एक कैदी के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग जेल पहुंचा है। यह पता लगाया जा रहा है कि जेल में संक्रमित पाए गए एक कैदी के संपर्क में जेल में और कितने कैदी अधिकारी या कर्मचारी आए हैं। उसके बाद उन सभी का सेम्पल लेकर टेस्ट किया जाएगा।