भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर पंहुचे अम्बिकापुर

अम्बिकापुर

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर जी का नगर आगमन पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा, किसान मोर्चा, भाजयुमो, व महिला मोर्चा के सैकडों कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह अम्बिकापुर में नगाड़ा, आतिषबाजी, व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में राज्य वनौषधी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह जी, भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंह देव, पूर्व प्रदेष उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर व सांसद सरगुजा कमलभान सिंह के आतिथ्य व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेष सोनी की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्य वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने भाजपा संगठन में किसान मोर्चा की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का एक सषक्त मोर्चा है राष्ट्र की आधी से अधिक जनसंख्या कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है हमारी सर्वाधिक माताएं बहनें कृषक परिवारों से है। आवष्यकता है की किसान मोर्चा पुरी तन्मयता के साथ किसानों के बीच कार्य करे व जो किसान भाजपा से सम्पृक्त नहीं है उन्हे जोडने का प्रयास करें साथ ही सरकार के साथ मिलकर किसानों के लिए समर्पित कि गई योजनाआें को गांव के अंतिम किसान तक पहुंचाने का प्रयास करें।

poonam chandrakarभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष पूनम चन्द्राकर ने कहा की किसान मोर्चा सिर्फ मोर्चा नहीं एक दायित्व है भले हमारे मोर्च का नाम किसान मोर्चा है किन्तु भाजपा के सभी मोर्चां में किसान हैं, किसान हमारे राष्ट्र का मेरूदण्ड है। कृषि केवल किसान की ही नहीं अपितु सारे राष्ट्र की आजिविका का श्रोत है। और हमें ऐसे ही कार्यकर्ताओं से युक्त एवं सषक्त टीम का गठन करना है जो इन किसानों के बीच में जाकर संगठन के लिए कार्य कर सकें।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी ने कहा की किसान उस शक्ति का नाम है जो अपनी कर्मठता, परिश्रम व समर्पण से फसल उत्पादन कर हमारे लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करता है, इसलिए कार्यकर्ता का दायित्व बनता है की किसानों के लिए सरकार द्वारा लागु योजनाओं का उनके बीच में जाकर निरिक्षण करे व यह प्रयास करे की इन योजनाओं का लाभ किसान प्राप्त कर सके।भारत सिंह सिसोदीया ने कहा कि आज केन्द्र में मोदी सरकार व राज्य में रमन सरकार ने किसानों के हित में ज्यादा से ज्यादा काम करने का प्रयास किया है किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी जमीनी आवष्यकताओं के अनुरूप ऐसी योजनाएं प्रारंभ की हैं जिनका वे सुलभता से लाभ ले सकें। हम यदि इस कृषि रूपी यज्ञ में परिश्रम रूपी आहुति दे दे तो अवष्य किसानो के विष्वास पर खरें उतरेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेष्वरी सिंह ने कृषि के क्षेत्र में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबर का हिस्सेदार बताया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने किसानों को देष की सुदृढ़ वित्त व्यवस्था का मुल आधार बताया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री कार्यालय विनोद हर्ष व आभार प्रदर्षन किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रेमानंद तिग्गा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, ललन प्रताप सिंह, प्रषांत शंकर  त्रिपाठी, लेखराज अग्रवाल, अभिमन्यु गुप्ता, करताराम गुप्ता, सेवाराम अग्रवाल, प्रबोध मिंज, शकुंतला पाण्डेय, किरण मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, राजकुमार बंसल, मधुसुदन शुक्ला, शैलेष सिंह, मनोज गुप्ता, माया मिश्रा, निष्चल सिंह, मंजुषा भगत, देवनारायण यादव, संजय सोनी, अनुप गुप्ता, राजु पाण्डेय, निर्मल पाण्डेय, विवेक दुबे, जीतन्द्र सोनी, विजय व्यापारी, निलेष सिंह, नवनीकांत दत्ता, निरंजन राय, अल्पना मिश्रा, आषा शुक्ला, अवधेष सोनकर, सोमनाथ सिंह, अजय सोनी, दिपक सिंह तोमर, महेष जायसवाल, प्रयाग साहु, विकास पाण्डेय, सावित्री जायसवाल, देवकी त्रिपाठी, निषिकांत भगत, छोटु थामस, अभिषेक प्रताप सिंह, समीर लकडा, गोलु यादव, समीर श्रीवास्तव, विष्व विजय सिंह तोमर, सौरभ चखीयार, रोचक गुप्ता, सुमित देव ठाकुर, वसीम अंसारी, वेदांत तिवारी, अनिष सिंह सहित भाजपा, भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।