Mahtari Vandan Yojana: महतारियों के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना के तहत् पहली किस्त की राशि, महिलाओं के खाते में इस दिन आएगी

बिलासपुर.Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार या यूं कहें की विष्णुदेव साय की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना हैं। इस योजना की पहली किस्त की तारीख का एलान कर दिया गया हैं।अब शादीशुदा महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि वितरित की जाएगी। इससे पहले सरकार 8 मार्च को पैसा देना का प्लान बनाया था। जिसके बाद 7 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देने का एलान किया था। जो किसी कारणवश कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब महिलाओं के खाते में 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी। हर जिलों में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित होगी।

बिलासपुर जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ 10 मार्च 2024 दिन रविवार को लगभग सवा 4 लाख महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन सम्मेलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज यानी 7 मार्च को अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम बहतराई इंडोर स्टेडियम में 10 मार्च को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीसी से जुड़कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डीबीटी के जरिए योजना की पहली किस्त प्रति हितग्राही 1 हजार रूपए चयनित महिलाओं के खाते पर अंतरित करेंगे। वे चुनिंदा हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। 

इसे भी पढ़िए – Anganvadi Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए निकली भर्ती, जानिए पदों की संख्या और लास्ट डेट

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने बैठक में कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए और जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नगर निगम क्षेत्र के लिए कमिश्नर अमित कुमार और जनपदों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। महतारी वंदन सम्मेलन का कार्यक्रम बिल्हा में मण्डी प्रांगण, मस्तुरी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर भदौरा, नगर पंचायत मल्हार कार्यालय के भवन के समीप, तखतपुर में मण्डी परिसर, इसी प्रकार कोटा और रतनपुर में भी आयोजित किया जा रहा हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने मंच व्यवस्था, महिला हितग्राहियों से संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था इत्यादि के संबंध में सभी तैयारियों को जिम्मेदारी से पूर्ण करने कहा हैं। विकसित भारत की तर्ज पर ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कई विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं, सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए – India Post का दमदार स्कीम, सिर्फ़ 200 रुपए से शुरू करें निवेश, जानिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाजिट स्कीम के ब्याज दर, योग्यता और मुनाफा!

बता दें कि, महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए 70 लाख से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन फार्म भरे हैं। इनमें से पात्र महिलाओं को 10 मार्च 2024 को पहली किस्त की राशि दी जाएगी। महिलाओं के खाते में यह राशि डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। इस योजना के तहत् पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हज़ार रुपए यानी की सालाना 12 हज़ार रुपए सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़िए –

7th Pay Commission Pay: सरकारी कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी की सौगात! कैबिनेट बैठक के बाद CM विष्णुदेव साय देंगे तोहफा?

CG shikshak Bharti 2024: शिक्षक भर्ती के लिए नए नियम तैयार, इस बार प्राइमरी-मिडिल टीचर भर्ती में इस डिग्रीधारियों को नहीं मिलेगी एंट्री, CG TET की Exam 7 जुलाई को!

20240308 0010392071164835029360448