CG News: 24 घंटे बाद भी ASI हत्या के आरोपी को नही पकड़ पाई पुलिस

कोरबा. बांगो थाना परिसर में हुए ASI नरेंद्र सिंह परिहार के हत्या के मामले में 24 घण्टे बीत जाने के बाद अब तक आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। डॉग कुछ दूर जाने के बाद भटका गया था। अब तक कि जांच में धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारे जाने की बात कही जा रही हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि शातिर आरोपी ने रात दो बजे के बाद घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

IMG 20230310 WA0000

बता दें कि, शुक्रवार को एक ASI की लाश थाने से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस कॉलोनी के कमरे में मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँची थी। एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस घटना के कारणों की जांच बारीकी से कर रही है। पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र बांगो का है। बताया जा रहा कि बांगो थाना में एएसआई के पद पर नरेंद्र सिंह परिहार पदस्थ था। थाना परिसर में बने पुलिस कॉलोनी के बैरक के कमरे नरेंद्र सिंह परिहार की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी।