CG News: मध्यान्ह भोजन परोसने में लापरवाही, गर्म दाल के पतीले में जा गिरी छात्रा, झुलसे हालत में चल रहा इलाज

भानूप्रतापपुर/कांकेर. मध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान एक छात्रा गर्म दाल से भरे बर्तन में जा गिरी, जो गर्म दाल में गंभीर रूप से झुलस गई है। जिले के प्राथमिक शाला बांसला में कक्षा पहली की छात्रा तेजेश्वरी तांडिया (5 वर्ष) माध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान गर्म दाल से भरे पतीले में गिर गई। जिससे छात्रा बुरी तरह से झुलस गई है। और इसे गंभीर अवस्था में एक निजी अस्पताल भानुप्रतापपुर भर्ती कराया गया है। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार को प्राथमिक शाला बांसला में बच्चों को मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा था। इसमे रसोइयों की बड़ी लापरवाही देखी गई। बच्चों को लाइन लगाकर कैदियों की तरह भोजन परोसा जा रहा था। इसी बीच धक्का-मुक्की में तेजेश्वरी कक्षा पहली की छात्रा गर्म दाल की गंजी में गिर गई। दाल गर्म होने से बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। जिसे आनन-फानन में भानुप्रतापपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा कर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।



बता दे मध्यान भोजन बच्चों को बिठा कर परोसना होता है। लेकिन प्र शा बांसला में बड़ी लापरवाही देखी गई। बच्चों को एक साथ बुलाकर भोजन बांटा जाता है। जबकि यहाँ दो रसोइया है। इसके बाद भी बच्चों मध्यान्ह भोजन बैठकर नहीं परोसा जा रहा था। जिससे यह हादसा हुआ।

SDM प्रतीक जैन ने कहा – जिस प्रकार से घटना हुई है इससे बड़ी लापरवाही का पता चल रहा है। मध्यान्ह भोजन देने, स्कूल प्रबंधन को समय समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। इसमें जो भी लापरवाही सामने आएगी उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।