छत्तीसगढ़: मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, नक्सलियों ने पर्चा फेंककर कही ये बात!

छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली लगातार अपनी मौजूदगी भी दर्ज करा रहे हैं। कांकेर जिले के पखांजूर में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हत्या के बाद उन्होंने बीच सड़क पर शव फेंक दिया। यह घटना भामरागढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कांकेर जिले में मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। इसके बाद ताड़गांव और भामरागढ़ को जोड़ने वाली सड़क पर उन्होंने शव फेंक दिया। मृतक अशोक तलाण्डी दामरांचा गांव का रहने वाला था। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है।

वहीं बीजापुर जिले के चिपुरभट्टी में हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को सुकमा-बीजापुर जिले में बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने जवानों पर दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 निहत्थे लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है।

नक्सलियों का कहना है कि, जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। उनका आरोप है कि, जवानों ने सुबह 4 बजे सोये हुए कार्यकर्ता को निहत्थे पकड़कर गोली मार दी। वहीं खेतों में महुआ और मवेशियों को चराने वाले 4 ग्रामीणों को भी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगाया है।

इन्हें भी पढ़िए –मनरेगा मजदूरों के लिए Good News, सरकार ने मजदूरी में की वृद्धि, कर्नाटक में 33₹ बढ़ा मजदूरी दर, जानिए छत्तीसगढ़ और MP में कितना बढ़ा मजदूरी दर?

7th Pay Commission DA hike 2024: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिला डबल तोहफ़ा, महंगाई भत्ता के साथ बढ़े 9 और भत्ते, मिलेंगे 2 महीने के एरियर का लाभ, 1 अप्रैल से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

कांग्रेस को झटका: कई नेताओं ने छोड़ा साथ, बीजेपी का पकड़ा हाथ, पढ़िए पूरी खबर

देखिए Video: पापा की परी उड़ चली! लड़की की खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो हुआ वायरल, लोग लेने लगे मजे