सर्चिंग के दौरान मिले अज्ञात नक्सली के शव का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार…

कांकेर। 10 अगस्त को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक अज्ञात वर्दीधारी पुरूष नक्सली का शव सर्चिग के दौरान मिला था। जिसका 11 अगस्त को अज्ञात नक्सली के शव का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से शव पंचनामा पश्चात पीएम कराया गया। शव को पोस्टमार्टम रूम कांकेर मे सुरक्षार्थ फिजर मे रखवाया गया था।

अज्ञात पुरूष नक्सली के नाम व पता, वारिसान, परिजनो का पतासाजी लगातार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, के माध्यम से तथा आसपास के जिलों मे जिला इस्तेहार जारी कर व कंट्रोल रूम, नक्सल सेल के माध्यम से लगातार पतासाजी किया जा रहा था। फिर भी अज्ञात पुरूष नक्सली का नाम व पता तथा परिजनो का पता नहीं चला।

जिसके बाद एसपी एम.आर.आहिर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मो. तस्लीम आरिफ तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के उपस्थिति थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उपनिरीक्षक सत्यम साहू, सउनि- शंभुराम सिन्हा, आरक्षक शैलेन्द्र सोरी के साथ में समाज सेवी संस्था कांकेर प्रमुख पप्पू उर्फ अजय मोटवानी सदस्य सदानंद साहू, विकास चौरसिया, चरण यादव, दिनेश मोटवानी, तथा मोहन सेनपति के सहयोग से अज्ञात पुरूष नक्सली का संसम्मान नियमपूर्वक नदी किनारे कफन दफन कराया गया।