जिले में पीछले 3 महिने में हुई 334 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 कार्यकर्ताओं के किए गए सेवा समाप्त

जशपुर..महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत विगत 3 माह के अंदर 125 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 34 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 175 आंगनबाड़ी सहायिका कुल 334 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभागीय कार्य में लापएरवाही बरतने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेशमा लकड़ा केन्द्र गिरला परियोजना लोदाम, सरिता पैंकरा केन्द्र पनिकापारा परियोजना दुलदुला, श्रृध्दा खेस, केन्द्र घण्डूटोली, कलिबा परियोजना कुनकुरी और दुर्गा कश्यप केन्द्र टूकूपारा कुरोग, परियोजना बगीचा का सेवा समाप्त किया गया हैं।