नक्सलियों ने की कोटवार की हत्या, मौके पर पहुंची फोर्स

दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना अंतर्गत बीती रात नक्सलियों ने कोटवार लखमा मरकाम की हत्या कर दी है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि नक्सलियों ने चारों तरफ एंबुश लगा रखा है, जिसके कारण फोर्स पैदल निकली है।

पुलिस के मुताबिक लखमा मरकाम को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में मारा है। कटेकल्याण नक्सली क्षेत्र है। जहां से 12 किलोमीटर दूर ये गांव पड़ता है। नक्सली एंबुश होने की संभावना के कारण फोर्स पैदल ही निकली है। घटना की पुष्टि ASP राजेन्द्र जायसवाल ने की है।