नक्सलियों के खिलाफ 3 SP की निगरानी में ऑपरेशन: IED ब्लास्ट में बस्तर फाइटर के 2 जवान घायल, 2 नक्सली मारे जाने की ख़बर

Anty Naxal Operation: अन्यंत नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के कई इलाकों पर प्रशासन द्वारा बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। तीन जिलों के SP की निगरानी एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। जानकारी ये हैं कि, पिड़िया के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के मुठभेड़ चल रहा हैं। चल रहे  मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी हैं।

दरअसल, नक्सलियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के DRG, Bastar Fighters और Cobra के जवान शामिल हैं। वहीं, ऑपरेशन में जाते समय देर रात प्रेशर IED की चपेट में आकर Bastar Fighters के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट के माध्यम से रायपुर रेफर कर किया गया हैं।

बता दें कि, नक्सलियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर SP जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय और सुकमा SP किरण चव्हाण नजर बनाए हुए हैं।

इन्हें भी पढ़िए –

सभी महिलाओं को हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए, घर-घर जाकर भरवाया जाएगा आवेदन फार्म, जानिए इसका लाभ कब से मिलेगा?

बैंकों की छुट्टियां: अगले महीने कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटाने हैं जरूरी बैंकिंग काम तो देख लें यह लिस्ट

Board 12th Result 2024: आज आएगा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां जानें समय और कैसे कर सकेंगे चेक

दर्जनों CBSE स्कूलों की मान्यता रद्द: दिल्ली, यूपी सहित छत्तीसगढ़ के भी 2 स्कूल शामिल, जानिए स्टूडेंट्स का क्या होगा?