अम्बिकापुर : कोरोना के बढ़ रहे मामले… प्रशासन हुआ मुस्तैद.. मास्क नहीं लगाने वालों का काटा चालान

अम्बिकापुर। देशभर में बढ रहे कोरोना के मामलो के साथ अम्बिकापुर मे भी कोविड मरीजो की संख्या मे बढोत्तरी हो रही है। कोविड की धीमी हो रही रफ्तार के बीच मंगलवार को जिले मे 49 कोविड पाजिटिव केश मिले थे। जिसको देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश के बाद अम्बिकापुर भी प्रशासन धीरे धीरे ही सही मुस्तैद होता जा रहा है।

कोविड के एक बार फिर बढते मामलो को देखकर निगम और प्रशासन का अमला विभिन्न चौक चौराहो मे मास्क नहीं पहनने वालो को रोककर चलानी कार्यवाही कर रहा था। इसी क्रम मे बुधवार की शाम प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रदीप साहू ने मोर्चा संभाला और गांधी चौक मे एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियो ने दर्जनो लोगो को रोककर उनको मास्क पहनने की समझाईस दी औऱ सरकार की गाईड लाईन के मुताबिक दो-दो सौ रूपए का चालान किया गया।