सरगुज़ा अधिवक्ता संघ चुनाव : शुभम वर्मा निर्विरोध कार्यकारणी सदस्य निर्वाचित… हाईकोर्ट मे हैं पैनल लॉयर

अम्बिकापुर। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव बुधवार को काफी गहमा गहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह 10 बजे से हुए मतदान के बाद शाम 6 बजे अध्यक्ष समेत सभी पदो के नतीजे आ गए। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता ने बाजी मारी। अधिवक्ता संघ के चुनाव मे कुल 640 मतदाता थे। जिसमे 586 मतदाताओ ने मतदान किया। कुल हुए मतदान मे 37 मतदाताओ ने डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान किया है।

इधऱ नतीजे आने के बाद अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियो के बीच हुए चुनाव मे प्रवीण गुप्ता ने बाजी मारी। उन्होने अपने विरोध मे चुनाव लड रहे राजन वर्मा को 173 वोट से मात दी। इसमे अध्यक्ष निर्वाचित हुए प्रवीण गुप्ता को 379 वोट और अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी प्रत्याशी राजन वर्मा को 206 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे। जिसमे श्याम नारायण पाण्डेय ने 259 वोट पाकर उपाध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया।

इसी तरह सचिव पद के लिए तीन अधिवक्ता प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे। जिसमे मो० शाहिद खान ने 312 वोट पाकर जीत दर्ज की। इसके अवाला कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे। जिसमे अरविन्द कुमार सिंह ने 219 वोट पाकर बाजी मारी। वही ग्रंथापाल पद पर तीन अधिवक्ताओ ने भाग्य आजमाया जिसमे धन्नजय मिश्रा ने 334 वोट पाकर जीत दर्ज की। साथ ही सांस्कृतिक एंव क्रीडा सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे। जिसमे चंद्रेश नंदन झा ने सार्वाधिक 443 वोट पाकर सांस्कृतिक एंव क्रीडा सचिव पद पर जीत दर्ज की। इतना ही नहीं महिला उपाध्यक्ष पर अर्चना सिंह निर्विरोध चुनी गई।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए शुभम वर्मा, अनिल कुमार सिन्हा, गुलशेर खान, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, प्रीति सोनी, रंधीर कुमार त्रिवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। ग़ौरतलब है की शुभम वर्मा बिलासपुर हाईकोर्ट में पैनल लॉयर है।