दिव्यांग रीता डॉ अम्बेडकर प्राइड आफ ए कंट्री अवार्ड से सम्मानित 

दिव्यांगो के लिये जिले में किये गये कार्यों को लेकर हुई सराहना

अम्बिकापुर

भगवान महावीर के सिद्धांत व डॉ अम्बेडकर का संविधान  नेशनल सेमवार के अवसर पर राजस्थान के चित्तौडगढ़ में पलीटिकल टाइम्स इंडिया व ग्रेड इंडिया फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड  समारोह का आयोजन गत 4 मार्च को किया गया। इसमें देश-विदेश से आये 41 विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को अलग-अलग अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से अम्बिकापुर की दिव्यांग रीता अग्रवाल को ड अम्बेडकर प्राइड अफ इ कंट्री अवार्ड-2016 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिव्यांगों के लिये जिले में किये जा रहे कार्यों के लिये दिया गया।

गौरतलब है कि अम्बिकापुर निवासी व निरूशक्तजन सेवा संगठन की अध्यक्ष रीता अग्रवाल एक हाथ से दिव्यांग है। उन्होंने अपने काम में दिव्यांगता को आड़े नहीं आने दिया। वे निरूस्वार्थ भाव से दिव्यांगो को मानसिक मजबूती देने के साथ ही उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल कर रही है। इसके अलावा वे दिव्यांगो के लिये पूर्नवास  संचालित कर उनको रोजगार के लिये प्रेरित करना तथा जीने की नई राह दिखाने की दिशा में भी काम कर रही है। दिव्यांग होते हुये भी दिव्यांगो के लिये उक्त काम करने पर गत 4 मार्च को चितौडगढ़ मे पलीटिकल टाईम्स इंडिया व ग्रेड इंडिया फाउंडेशन दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में उन्हें ड अम्बेडकर अफ दी कंट्री अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया। रीता की इस उपलब्धि पर सरगुजा में हर्ष का माहौल है।