निगम की सत्ता में कांग्रेस का एक साल पूरा : महापौर नें गिनाई उपलब्धियां

अम्बिकापुर

अपने एक साल की उपलब्धियो का जनता से साझा करनें , और नव वर्ष पर पत्रकारो से मुलाकात के उद्देश्य से अम्बिकापुर नगर निगम की सरकार नें आज एक प्रेस कांफ्रेस का आय़ोजन किया। जिसमें नगर निगम के मेयर डाँ अजय तिर्की , डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल, सभापति शफी अहमद समेत कांग्रेस पार्षद ,एमआईसी सदस्य और कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान महापौर और उपस्थित कांग्रेस पार्षदो नें निगम में पिछले 10 वर्ष के भाजपा शासन से अपनी तुलना करते हुए अपने आप को भ्रष्टाचार मुक्त बताया.. और निगम के खर्च को कम करने का दावा किया है….

अम्बिकापुर नगर निगम की स्थापना को 11 वर्ष हो गए है…. पिछले 10 वर्षो से भाजपा शासित अम्बिकापुर निगम में पिछले एक वर्ष से कांग्रेस नें अपना जमाया है… इस एक वर्ष में कांग्रेस नें जनता के लिए क्या किया है.. इसको लेकर आज महापौर की अगुवाई में कांग्रेस पार्षदो और नेताओ नें एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की…. दरअसल जनता से किए दावे पर 25 प्रतिशत खरा उतरने की खुद बात करने वाले अम्बिकापुर नगर निगम की नई सरकार अपने एक वर्षे के कार्याकाल को लेकर काफी प्रसन्नचित मुद्रा में है.. निगम महापौर के मुताबिक उनके कार्याकाल में भविष्य को पानी की किल्लत को देखते हुए घुनघुटा जल आवर्धन योजना पर काम शुरु होना… ठोस एंव द्रव अपशिष्ट प्रबंधन की शुरुआत होना के साथ अपने खर्च को कम कर निगम को मजबूत बनाने की स्थिती को अपनी उपलब्धि मानते है….

राज्य में भाजपा की सरकार है जबकि अम्बिकापुर निगम में कांग्रेस की सरकार है ऐसे मे निगम महापौर ने माना है कि शुरुआत में तो राज्य सरकार से मदद नही मिल रही थी,, लेकिन अब नगरीय निकाय मंत्री से मिलने के बाद राज्य सरकार से मदद मिलनी शुरु हो गई है… लिहाजा आने वाले समय में निगम महापौर पुराने बस स्टैड में एक शापिंग काम्पलेक्स बनाने की बात कह रहे है… इधर निगम के डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल के मुताबिक उनके कार्यालय में टेंडर में अनियमितता औऱ भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है…. और आर्थिक अनियमितता करने वाले बेलगाम अधिकारियो पर लगाम लगाया गया है… इतना ही नही श्री अग्रवाल के मुताबिक पिछले एक वर्ष में ही निगम नें 2 करोड 25 लाख के खर्च को कम करके 1 करोड 65 लाख रुपए में ला दिया है….

एक वर्ष पूरा कर चुके निगम सरकार के मुताबिक पिछले एक वर्ष में निगम के खर्च को कम करने के लिए निगम प्रबंधन नें प्लेसमेंट कर्मचारियो की छटनी के साथ ही टेंडर प्रकिया में पार्दशिता लाकर निगम के रुपए की बचत की है…. बहरहाल निगम के एक वर्ष के कार्याकाल पूरा करने के बाद निगम की कांग्रेस सरकार नें अपनी उपल्बधियो का बखान तो कर दिया… लेकिन सही मायने में जनता से किए गए बहुत से ऐसे वायदे है… जो निगम की कछुआ चाल और कम आय के स्त्रोत को देखकर पूरे हो पाएगे….. ऐसा नही कहा जा सकता है।

इस प्रेस कांफ्रेस में महापौर डाँ अजय तिर्की , सभापति शफी अहमद , डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य आलोक दुबे, द्वितेन्द्र मिश्रा, विजय सोनी, जाँन लकडा, सरिता सिंह, समेत कांग्रेस पार्षद के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी औऱ कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से महापौर द्वारा गिनाई गई उपल्बधियां

  1. प्लेसमेंट कर्मियो की संख्या और उपस्थिती की समीक्षा कर उनकी छटनी
  2. निगम की वित्तीय स्थिती पारदर्शी बनाने लेखा परीक्षा की शुरुआत
  3. कम संसाधनो में निगम की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास
  4. जिला प्रशासन के सहयोग से शहर में 19 एसएलआऱएम केन्द्र की स्थापना
  5.  निगम क्षेेत्र में 100 महिला स्वं सहायता समूहो का गठन और महिलाओ को रोजगार
  6. तरणताल भवन के उपर एक आधुनिक जिम का निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर
  7. अधिकांश वार्डो में राशन वितरण व्यवस्था प्रारंभ किया जाना।
  8. प्राय सभी वार्डो में नए पीडीएस भवन के निर्माण एंव वितरण कार्य प्रारंभ कराया जाना
  9. निगम के अधिकांश क्षेत्रो में सार्वजनिक उपयोग हेतु नजूल की जमीन को चिन्हित कर 42 स्थानो का संरक्षित करना
  10. स्वच्छ भारत मिशन के तहत 300 शौचालयो का निर्माण
  11. निगम मद से पूर्व में 40 वार्डो में कर्मचारियो का वेतन , प्लेसमेंट कर्मियो का भुगतान, डीडल ,सफाई में खर्च होने वाले 2 करोड 25 लाख में कटौती करके 1 करोड 65 लाख रुपए खर्च किया जाना।
  12. नगर निगम मे पाईप लाईन विस्तार के लिए हुए 1 करोड 95 लाख के  टेंडर को केंसिल कर 1 करोड 45 लाख में नया टेंडर स्वीकृत किए जाना। जिससे निगम को बचत हुई।
  13. पूर्व में विपक्ष मे रहते हुए सत्ता पक्ष पर बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमाणित करना ।