महिला सशक्तिकरण के कार्यो की जांच करने दिल्ली से आयेगी टीम

जिले का निरीक्षण करने दिल्ली से आयेंगे अधिकारियों का दल 

अम्बिकापुर

कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में जिले की विधवा, परित्यक्त तथा एकाकी महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा बैठक में बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारियों का दल 6 एवं 7 मार्च 2017 को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को सबेरे 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में जिले के हर विकासखण्ड से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दस-दस महिला हितग्राहियों द्वारा प्रस्तुतिकरण भी दिये जायेंगे।

गौरतलब हे कि जिले में जिला प्रषासन सरगुजा द्वारा विधवा, परित्यकता एवं एकाकी महिलाओं को सवैंधानिक अधिकारों के साथ सामान्य जीवन निर्वहन के लिए उपयुक्त स्थितियों का निर्माण किया जा रहा है तथा उनके सषक्तिकरण हेतु अनुकरणीय पहल की गई है। कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्षन में सरगुजा जिले में विधवा, परित्यकता एवं एकाकी महिलाओं के सषक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

सरगुजा जिले में सर्वे के दौरान लगभग 9 हजार विधवा, परित्यकता एवं एकाकी महिलाओं पायी गई। इन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, आवास, स्वच्छता, आर्थिक सहायता, सामान्य बीमा, मजदूर पंजीयन, साक्षरता, स्वास्थ्य बीमा, स्वास्थ्य परीक्षण, आर्थिक गतिविधियों के संचालन हेतु ऋण, स्व सहायता समूहों का लिंकेज, कौषल विकास, कृषि एवं गैर कृषि कार्यो में आजीविका, राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने, बच्चों को षिक्षा की मुख्य धारा में शामिल करने आदि कार्यो में समाज कल्याण, खाद्य, जिला पंचायत, बैंक, राजस्व, श्रम, साक्षर भारत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन, कौषल विकास, कृषि आदि 21 विभागों के समन्वय से समाज की मुख्य धारा में शामिल कर उनके बेहतर जीवन निर्वहन का निरतंर प्रयास किया जा रहा है। विषेष जरूरतमंद महिलाओं के लिए कलेक्टर कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है, जिसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल की जाती है।

कलेक्टर भीम सिंह ने बताया कि जिले विधवा, परित्यक्त तथा एकाकी महिलाओं को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से उनके बेहतरी के लिए की गई कार्यों का जायजा लेने वाले अधिकारियों के भ्रमण के लिए आवष्यक कार्य योजना बनाये जाने के निर्देष अधिकारियों को दिये। उन्होंने विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के द्वारा विधवा, परित्यक्त तथा एकाकी महिलाओं के जीवन में आये सुधार की स्थिति की जानकारी मैदानी स्तर पर संकलित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निरीक्षण के दौरान सक्षम अधिकारी ही मैदानी स्तर पर कार्यों को देखने के लिए उपलब्ध रहें। उन्होंने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण से संबंधित आवश्यक तैयारियों के लिए रूट चार्ट आदि बनाये जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एक्का, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।