भालुओं ने महिला की नोची आंख,गंभीर

अम्बिकापुर

गांव के समीप जंगल मे गई एक महिला को भालुओं ने अचानक हमला कर उसकी एक आंख नोचकर बाहर निकाल दिया। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रेमनगर निवासी मनियारो पति गणेष 30 वर्ष 13 जनवरी को गांव के समीप स्थित जंगल में सूखी लकड़ी लेने गई हुई थी। उसी दौरान झाडि़यों ने छुपे भालुओं ने अचानक पीछे से महिला पर हमला कर दिया। हमलावर भालुओं से बचने के लिए महिला शोर मचाने लगी तभी जंगल में ही मवेषी चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हमलावर भालुओं को पत्थर मार भगाया। इस बीच भालुओं के हमले से महिला की एक आंख बाहर निकल गई। जिसे देख ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुये जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी। जहां महिला की इलाज जारी व गंभीर हालत बनी हुई है।