धान संग्रहण केंद्र में भाजयुमो ने किया मास्क वितरण… भूपेश सरकार के सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना

सूरजपुर। भाजयुमो की टीम ने शुक्रवार को धान संग्रहण केंद्र रामनगर में कामगार मजदूरों को फेस मास्क का वितरण कर 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों का टीकाकरण निरस्त करने के विरोध में भूपेश बघेल सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

कोरोना काल मे सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दुर्गा गुप्ता द्वारा अपनी टीम के साथ जरूरतमंद गरीब मजदूरों को निशुल्क फेस मास्क का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजयुमो की टीम ने धान संग्रहण केंद्र रामनगर पहुंचकर वहां कार्यरत मजदूरों को निशुल्क फेस मास्क का वितरण किया।

picsart 05 08 045995322286981304614

इसके साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार द्वारा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण निरस्त किये जाने का विरोध करते हुए भूपेश बघेल सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दुर्गा गुप्ता समेत उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, संजय की टीम सक्रिय रही।