CG: अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर शिक्षकों ने जलाभिषेक कर किया हड़ताल का आगाज, DA व HRA की मांग ने पकड़ा जोर, सरकारी कामकाज के साथ सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ठप्प!

बलरामपुर। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर बलरामपुर जिले में भी देखने को मिला। बलरामपुर के बुधवारी बाजार प्रांगण में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नारेबाजी कर आज से हड़ताल शुरुआत करते दिखे। तो वही शिक्षक संघ ने भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर हड़ताल का आगाज किया।

बता दे कि 12% लंबित DA नियत तिथि से और 7वें वेतनमान के अनुसार HRA की मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर हड़ताल को शिक्षकों ने भी अपनी सहमति दे दी है और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई ठप्प हो गई है।

वही बलरामपुर जिले के समस्त शिक्षक हड़ताल की शुरुआत श्रावण सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ शुरु किया। जिला मुख्यालय बलरामपुर में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला सचिव संतोष गुप्ता एवम ब्लॉक अध्यक्ष श्याम गुप्ता के नेतृत्व में शिवगढ़ी शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए हुंकार भरा। जिला सचिव संतोष गुप्ता ने सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए की भर्त्सना की और मांग किया कि छत्तीसगढ़ शासन कर्मचारी हित में तत्काल निर्णय ले।

आज के आंदोलन में जिला कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुर्रे, अमित सोनी, अंचल यादव, जितेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर गुप्ता, अमित चौरसिया, पवन पाटले, खगेश्वर कश्यप, चोआ राम देवांगन, दिलीप गुप्ता, अकबर अंसारी, रविंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, मदन राम, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बालेश्वर खलखो, प्रभात कुमार, हेमंत कुमार वर्मा, रंजीत सिंह, चंदन सिंह, कलेश्वर पैकरा, अंजना टोप्पो, अलका, दिव्य कल्पना मिंज, मंजुला एक्का सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।