बलरामपुर..जिले के डवरा चौकी क्षेत्र में युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया था..ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फौरी तौर पर मृतक की शिनाख्त और धड़ को ढूंढने में जुटी हुई थी..विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मृतक का धड़ भी पुलिस ने ढूंढ लिया है..वही आलाधिकारियों के मार्गदर्शन पर काम कर रही स्थानीय पुलिस ने 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है..और अब उम्मीद की जा रही है..की पुलिस मामले का खुलासा आज कर सकती है!..हालांकि मामले के पटाक्षेप को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है!.
दरअसल, कल कोदौरा गांव के खेत में एक युवक की सिर कटी लाश ग्रामीणों ने देखी थी..लाश का धड़ मौके से गायब था..जिससे अनुमान लगाया जा रहा था..की क्रूरता पूर्वक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा..पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी..और पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती वसीम अंसारी के रूप में की थी..जिसके बाद वसीम के संबंध में जानकारी एकत्र करने में पुलिस जुटी हुई थी..इसी बीच कोदौरा के ही नाले के पास लाश का धड़ भी पुलिस ने बरामद कर लिया था..विश्वस्त सूत्रों की माने तो युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी..इधर पुलिस ने 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है..जिनसे पूछताछ जारी है..और पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है!.
