भावना सिंह नेताम को मिली किसान कल्याण संघ महिला मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी!

सूरजपुर। किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा जिस प्रकार से सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज महिला प्रकोष्ठ किसान कल्याण संघ के द्वारा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रीति आदित्य एवं महिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सरिता महंत के द्वारा आज किसान कल्याण संघ में संगठन को विस्तार करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा का सुचारू रूप से तेज तर्रार दमदार किसान के बेटी बिश्रामपुर नगर पंचायत पार्षद भावना सिंह नेताम को किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ का महिला मोर्चा प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है।

जिस प्रकार से किसान कल्याण संघ महिला मोर्चा का कमान दिया गया है। उसको सुचारू रूप से पूरे छत्तीसगढ़ के 28 जिले के 172 ब्लॉक में संचालित करने एवं किसान कल्याण संघ को एक नई ऊंचाई एक नई कीर्तिमान स्थापित करने में सभी बहनों को मदद करेंगे और किसान कल्याण संघ को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

महिला मोर्चा प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश में किसान भाई किसान बहनों में हर्ष व्याप्त है। किसान कल्याण संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश कुमार जायसवाल, प्रदेश संरक्षक राजेश कुमार यादव, सरगुजा संभाग महिला प्रकोष्ठ अनीता जायसवाल, किसान कल्याण संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बधाई प्रेषित किया है।