लगभग 60 करोड़ से भी ज्यादा निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली भटगांव विधानसभा को…विधायक पारस नाथ राजवाड़े का सफल प्रयास…शेष कार्यो की अगले अनुपूरक बजट में मिलेगी स्वीकृति..

सूरजपुर..(आयुष जायसवाल)..लम्बे अरसे बाद बजट में भटगांव विधानसभा को करोड़ो की बंपर सौगात मिली है। जिसमे कुल इस बजट सत्र में 15 निर्माण कार्यो के लिए लगभग 60 करोड़ से भी ज्यादा की स्वीकृति मिली है। जिसमे लगभग 46 करोड़ रुपए की स्वीकृति विधानसभा अंतर्गत बड़े जलाशयो के निर्माण व नवीनीकरण एवं उन्नयन के लिए स्वीकृति मिली है। साथ ही 19 कार्यो की अनुपूरक बजट में स्वीकृती के लिए प्रस्तावित है। साथ ही चेन्द्रा जलाशय में 5 करोड़ की स्वीकृति हुई है। जो पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा का गृह ग्राम भी है।

आज पेश हुए बजट में भटगांव विधानसभा को मिलने वालों सौगातों की पूरी सूची देखे

1. शासकीय विद्यालय चांदनी बिहार पुर के भवन निर्माण हेतु 100 लाख रुपये स्वीकृत…

2. लक्ष्मीपुर से नया करकोली तक मार्ग का पुल पुलिया सहित निर्माण लंबाई 2 किलोमीटर हेतु 200 लाख रुपए स्वीकृत..

3. सोनपुर सी बरपारा से खडगवां बिरमताल तक मार्ग का पुल पुलिया सहित निर्माण लंबाई 4.50 किलोमीटर हेतु 250 लाख रुपए स्वीकृत..

4. डुमरिया चौक से बुंदिया बाजार तक पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण लंबाई 2 किलोमीटर हेतु 150 लाख रुपए स्वीकृत…

5. लटोरी हाई स्कूल से भंडार पारा तक मार्ग का पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण लंबाई 3 किलोमीटर हेतु 150 लाख रुपए स्वीकृत…

6. झिलमिली -भैयाथान – सूरजपुर- उदयपुर मार्ग (बिशुनपुर ओड़गी मार्ग) लंबाई 20 किलोमीटर का उन्नयन एवं नवीनीकरण हेतु 130 लाख रुपये स्वीकृत…

7 .पटना – भैयाथान मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर उन्नयन एवं नवीनीकरण हेतु 130 लाख रूपए स्वीकृत…

8. प्रतापपुर – चंद्रमेढा – भैयाथान मार्ग कुल 34 किलोमीटर का उन्नयन एवं नवीनीकरण हेतु 130 लाख रुपए स्वीकृत..

9. खर्रा कुप्पा मार्ग से कुप्पाघाट रिहंद नदी पर पुलिया निर्माण हेतु 330 लाख रुपए स्वीकृत….

10. आनंदपुर जलाशय ए.आई.बी.पी हेतु 5 करोड़ रुपए स्वीकृत…
11. बिहारपुर मचानटोला जलाशय हेतु 5 करोड़ रुपए स्वीकृत…

12. चेन्द्रा जलाशय हेतु 5 करोड़ रुपए स्वीकृत….

13. खैरा व्यपर्वतन कार्य हेतु 1 करोड़ रुपए स्वीकृती…

14. बतरा जलाशय के बांध एवं नहर का नवीनीकरण कार्य हेतु 10 करोड़ रूपये स्वीकृत…

15.अजबनगर जलाशय के बांध एवं नहर का नवीनीकरण कार्य हेतु 20 करोड़ की स्वीकृति मिली है….

img 20200303 wa0052519107522567053811

साथ ही अनुपूरक बजट में 19 कार्यो की सूची स्वीकृती हेतु प्रस्तावित है जिसकी सूची नीचे है..

img 20200303 wa00533550233273728952970

बरहाल अरसों बाद भटगांव विधानसभा में भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े के अथक प्रयास से करोड़ो के निर्माण कार्यो की स्वीकृती मिली है। जिससे पूरे विधानसभा में हर्ष है।