CG News: 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सुनाई अपनी आपबीती

बलरामपुर रामानुजगंज. नक्सल अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस को एक और बडी़ सफलता मिली है। पच्चीस लाख के ईनामी एरिया कमांडर के साथ कुल सात नक्सलीयों ने आत्म समर्पण किया है। समर्पण करने वालो नक्सलियों में 3 महिला और 4 पुरूष है। बलरामपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन से भयभीत हो कर नक्सलियों ने समर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सतीश गढ़ झारखंड बिहार जैसे राज्यों में कई बड़े घटना को अंजाम दे चुके है। बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये पूरी जानकारी दी है।

IMG 20230311 WA0046

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली ने बताया कि उसे परिवार को मारने की धमकी मिल रही जिसके डर से 2016 में नक्सलियों के साथ शामिल हो गया था। साथ मे रहते कई नक्सली घटनाओं को अंजाम भी दिया। लेकिन अब मन बदल गया हैं मैं स्वंय अपनी इच्छा से आत्मसमर्पण कर रहा हूँ। किसी के दबाव में नही कर रहा।