राज्य के कर्मचारियों को मिला चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान…CM रमन ने की घोषणा..

बलरामपुर…आज बिलासपुर में आयोजित मोबाईल तिहार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राज्य के कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान देने की घोषणा किया। इस घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बलरामपुर जिलाध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि ये हम लिपिक साथियों के आंदोलन की पहली सफलता है, हमारे विगत पाँच चरणों के आंदोलन का सुखद परिणाम सामने आया है..
सरकार को लिपिको की वेतन विसंगति में भी शीघ्र सुधार करना होगा, इस हेतु हम प्रयासरत हैं..
रमेश ने बताया कि छग प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ पिछले पाँच चरणों के आंदोलन मॆ यह माँग लगातार कर रहा था। विकास यात्रा के दौरान भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस ओर ध्यान आकृष्ट कर निराकरण हेतु निवेदन किया गया था। अभी हाल ही में 26 एवं 27 जुलाई को प्रदेश भर के लिपिकों ने काम बँद कर दो दिवसीय हड़ताल किया, जिसमे प्रदेश के समस्त कार्यालयों में पूरी तरह काम काज बन्द रहा।
उसका सुफल आज मुख्यमंत्री की घोषणा के रुप मॆ सामने आया है। उन्होंने बताया कि चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान मिलने से हमारे वरिष्ठ लिपिक साथियों को 4200 रुपये का सम्मानजनक ग्रेड पे मिलने लगेगा। लिपिक वेतनमान सुधार की दिशा मॆ यह सकारात्मक क़दम है। उन्होने इस घोषणा के लिय मुख्यमंत्री का आभार जताया है.

रमेश तिवारी ने बताया कि संघ वेतनमान सुधार की दिशा मॆ 1900 का 2400 करने के लिये भी प्रयासरत है। उन्होने कहा कि सरकार शीघ्र ही इस माँग को भी पूरी करेंगी, ऐसा उन्हे विश्वास है। श्री तिवारी ने बताया कि संघ के प्रांताध्यक्ष दादा चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व मॆ यह सफलता प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के संघर्ष को समर्पित है। हम सरकार के आभारी है, परन्तु 37 वर्षों से वेतन विसंगति का दंश झेल रहे लिपिकों के लिये यह पर्याप्त नहीं है। हमने दो प्रमुख माँगो को लेकर आंदोलन की शुरुआत किया था, जिसमे एक मांग आज पूरी हुई। प्रमुख मांग वेतन विसंगति आज भी लंबित है, यदि 15 अगस्त तक वेतन विसंगति दूर करने हेतु कोई सार्थक प्रयास नही हुई, तो प्रदेश भर के लिपिक अपने हक़ और अस्मिता के लिये अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने के लिये विवश हो जायेंगे..