अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, किसानों को मिली धान बोनस की बकाया राशि

अनिल उपाध्याय/सीतापुर: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आईटीआई कॉलेज मैदान आमाटोली में अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धान बोनस राशि वितरण समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रवि राही ने सभी को सत्य निष्ठा से प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने, शासन को पारदर्शी बनाने सहभागी जनकल्याण केंद्रित तथा जबाबदेह बनाने हर संभव प्रयास करने तथा प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की संकल्प दिलाई।

कार्यक्रम को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजकुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, राजकुमार गुप्ता, रोशन गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने राजनीतिक सेवा काल मे देश की उन्नति और विकास के लिए ऐसे कार्य किये है, जो आने वाले भारत के लिए संबल है। विकास की उनकी परिकल्पना ने देश के सभी दूरस्थ क्षेत्रो को शहर से जोड़कर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाया है। अटल जी की देन छत्तीसगढ़ उन्ही की परिकल्पना अनुरूप प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। तब किसानों को धान का बोनस देने का किया वादा अब भाजपा की सरकार बनते ही अब पूरा किया जा रहा है। इस वादे के तहत अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा की सरकार किसानों के खाते में बोनस की राशि देने जा रही है। भाजपा नेताओ ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी के उनके बताए पद चिन्हों पर चलकर देश को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है। इस दौरान धान खरीदी केंद्र आमाटोली, प्रतापगढ़ भूषु केरजु समेत अन्य समितियों में किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राजाराम भगत, नेमलाल गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, नीरू मिस्त्री, रूपेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता, विन्ध्येश्वरी पैंकरा, मनोज गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, खेमानिधि शाह, भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता, रंजीत गुप्ता, आर डी चौहान, दिव्यप्रकाश मिस्त्री, पंकज, विक्की गुप्ता, निखिल सिंह, विनोद गुप्ता, तहसीलदार रामराज सिंह, एसडीओ कृषि अनिता एक्का, एसएडीओ हरिराम एक्का, आरएईओ रामप्यारी देवी, उर्मिला देवी समेत काफी संख्या में भाजपाई एवं किसान उपस्थित थे।