अतिक्रमण हटवाने पंहुचे अधिकारियो को अतिक्रमणकारियो ने घेरा

अम्बिकापुर 

Untitled_0203 001अम्बिकापुर के अतिक्रमण की कार्यवाही करना प्रशासन के लिए आज उस वक्त मुसीबत का कारण बन गया। जब प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार शहर के नमनाकला स्थित खटिकपारा की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने पंहुचे और उसी दौरान स्थानिय लोगो ने उनको घेर लिया।

अम्बिकापुर शहर की विभिन्न इलाको की शासकीय भूमि पर कब्जे की खबर की बाद आज जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार टी.एस.मरकाम दल बल के साथ खटिकपारा बस्ती मे पंहुचे। लेकिन जैसे ही वो अपनी कार्यवाही की शुरुआत करते वैसे ही वंहा के छुटभैया नेताओ के बहकाने पर लोग भडक गए। और शासकीय भूमि सेUntitled_0203 003 (4)अतिक्रमण हटाने पंहुचे नायब तहसीलदार को बंधक जैसी स्थिती मे लोगो ने घेर लिया। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियो से बदसलूकी करने वाले अतिक्रमणकारी के हौसले दल बल पंहुचने के बाद नरम दिखाई दे रहे है।

हांलाकि तहसीलदार स्थानिय अतिक्रमणकारियो के इस विरोध के बाद आनन फानन मे पुलिस बल और खुद तहसीलदार मौके पंहुचे। तब जाकर मामला शांत हुआ। और इस विरोध की इस स्थिती को देखते हुए तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियो को कब्जा खाली करने के लिए कुछ वक्त का समय दे दिया है।

गौतरतब है कि संभाग मुख्यालय होने के कारण शासकीय उपक्रमो को स्थापित करने के लिए प्रशासन को जमीन नही मिल रही है। तो दूसरी ओर अतिक्रमणकारी शासकीय भूमि पर लगातार कब्जा किए जा रहे है। बहरहाल प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद अतिक्रमणाकिरियो मे स्वाभाविक दहशत व्यापत है।