जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम घाटी काण्ड की बरसी पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा…

अम्बिकापुर 

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा प्रदेश में विगत वर्ष 25 मई 2013 को घटित झीरम घाटी काण्ड की बरसी पर जिला कार्यालय कोठीघर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बल के जवावों और आमजनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झीरम घाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काफिले पर हुए नक्सली हमले की प्रथम बरसी पर हमले में शहीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. श्री विद्याचरण शुक्ल, स्व. श्री नंदकुमार पटेल, स्व. श्री महेन्द्र कर्मा, स्व. श्री उदय मुदलियार, स्व. श्री दिनेश पटेल, स्व. श्री योगेन्द्र शर्मा को मैं काफी नजदिक से जानता था, यह घटना कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मारने की एक साजिश थी या यूं कहें की कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश थी। लेकिन यह साजिश किसकी है और किसने ऐसा कराया यह बात सामने आनी चाहिए? घटना दिवस को मैं स्वयं परिवर्तन यात्रा के साथ यात्रा प्रभारी अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव के साथ कार्यक्रम में था, केवल कुछ मिनट पहले हमने झीरम की घाटी का पार किया था और फिर यह घटना घटी। किन्तु सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज तक सरकार ने इसकी जांच को क्यों लटकाये रखी? जांच के क्या परिणाम आये, दोषी कौन है क्यों सामने नहीं आया? प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पाठक ने परिवर्तन यात्रा के दौरान घटित घटना की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। समस्त कांग्रेसी नेताओं, जवानों और आमजनों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने अपने जिन साथियों को खोया है, उनकीक्षति अपूरणीय है, किन्तु उनका बलिदान हम हमेशा याद रखेंगे और उनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी, न्याय के लिये हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।CONGRESS JHIRAM GHATI KAND 2

जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने शहीद कांग्रेसी नेताओं की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिस तरह से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरा था और ऐसा लग रहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है, वैसा ही आज भी महसुस होता है कि कब पटेल आ जायेंगे और फिर चुनाव की पराजय से शिथिल पड़े कार्यकर्ताओं में एक नया जोश फूंक देंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपने जिन साथियों को खोया है, उनको वापस ला पाना तो संभव नहीं है, किन्तु सरकार को अब कम से कम सबक लेकर नक्सल समस्या पर उचित पहल करते हुए सख्त रूख अख्तियार करना था, किन्तु सरकार शांत बैठी है। एक ओर जांच चल रही है तो दूसरी ओर उसी जगह पर दो और नक्सल घटनाएं घट गयी और सरकार का केवल एक ही रटा रटाया बयान आता है कि अगली बार ऐसी चूक नहीं होगी। श्री अग्रवाल ने शहीद नेताओं, सुरक्षाबल के जवानो और आमजनों के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे पार्टी के लिये बड़ी क्षति बताया।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि झीरम घाटी नक्सल काण्ड में अपने वरिष्ठ नेताओं को खोने के बाद आज हम उसकी बरसी पर श्रद्धासूमन अर्पित करने यहां पर एकत्र हुए हैं, किन्तु एक सवाल यह उठता है कि आखिरकार परिवर्तन यात्रा की जानकारी होने के बावजुद सरकार ने किसके कहने पर और क्यों सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम परिवर्तन यात्रा की रैली में नहीं की? क्या यह प्रशासनिक चूक एवं लापरवाही के कारण घटित हुई घटना नहीं है,? क्या यह एक राजनैतिक साजिश नहीं है ? क्यों इसकी जांच आज तक नहीं हो पायी? उन्होंने कहा कि सरकार के मौन रूख अख्तियार कर लेने से हम शांत नहीं बैठेंगे। राज्य जनता भी ये जानना चाहती है कि ऐसी घटना कैसे घटी सरकार क्या कर रही थी, जब भी सरकार से प्रश्न किया जाता है तो नक्सली नेता आकर प्रेस में बयान जारी करते हैं। आखिर यह है क्या सरकार कौर चला रहा है? उन्होंने झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीदों को नमन करते हुए, उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष आलोक दुबे, बलराम मुखर्जी, शफीक खान, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, अम्बिाकपुर ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष राकेश गुप्ता, यूथ कांग्रेस महासचिव राकेश सिह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मधु दीक्षित सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, राधेश्याम सिंह, गजेन्द्र सिंह, शिवप्रसाद अग्रहरी, मो. इस्लाम, नसीम खान, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद सिंह, बिज्जु गुप्ता, विजय भगत, आशीष वर्मा, प्रमोद चैधरी, मदन जायसवाल, बैजनाथ, आर.ए. त्रिपाठी, रमेश कुमार, विनय सिंह, कृष्णा गुप्ता, निरंजन राय, प्रभात रंजन सिन्हा, अरविन्द पाण्डेय, विष्णु सिंहदेव, अनिमेष सिन्हा, रोजालिया एक्का, ग्लोरिया एक्का, समीला परवीन, जूही यादव, विजेन्द्र गुप्ता, मनोज ठाकुर, निजामुद्दीन, दीपक ठाकुर, रामलाल सिंह, बृजमोहन, विकास सिंह, निरंजन एक्का सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कांग्रेस के इस शहीदी दिवस के अवसर पर ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश गुप्ता व दुर्गेश गुप्ता के द्वारा महामाया चैक पर भण्डारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें काफी संख्या में कांग्रेसजन, आमजन व राहगीरों ने भण्डारा ग्रहण किया।