अम्बिकापुर : अनलॉक के बाद शहर में बढ़ी भीड़… सड़क पर उतरी प्रशासन.. नियमों का पालन नहीं करने वालों पर हुई कार्रवाई

अम्बिकापुर। अनलॉक होने के बाद शहर में भीड़ बढ़ने लगी है। जिससे संक्रमण फैलने का ख़तरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए मास्क लगाने, भीड़ कम करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही वाहन नियमो का पालन नही करने वालो पर चालानी कार्यवाही भी प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में शहर के चौपाटी के पास पुलिस और प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां बिना मास्क के घूम रहे लोगो के साथ तीन सवारी, बिना नम्बर की वाहन व तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान नियमो का पालन नही करने वाले कई लोगो पर कार्यवाही की गई।

शहर में होती इस कार्यवाही को देख कई लोग बचकर भागते भी नजर आए। लोगो को संक्रमण से बचाने के लिए प्रशासन पूरा प्रयास कर रही है। मगर लोग नियमो को दरकिनार करते हुए नियमो की अनदेखी कर शहर में भीड़ बढ़ा रहे है। जिन पर पुलिस और प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।