मंडियो में न्यूनतम समर्थन मूल्य में हो धान की खरीद

रायपुर 20 नवंबर 2014
 प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कांग्रेस भवन में संवाददाताओं से चर्चा करते हुये कहा कि भाजपा सरकार धान खरीदी के मामले में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। धान के मामले में सरकार की धान उपार्जन नीति के कारण किसानो को भारी नुकसान हो रहे है। किसानों का धान मंडी में तेजी से आना शुरू हो गया है। सरकार के निकम्मेपन के कारण किसानों को 1000 से 1100 मूल्य में धान बेचना पड़ रहा है। प्रतिक्विंटल किसानों को 300 से 400 रू. की हानि हो रही है? किसानों को बोनस का लाभ भी नहीं मिल पायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले मध्यप्रदेष में भी मंडी के माध्यम से खरीद होती थी। व्यापारी एमएसपी से ज्यादा पर नीलामी लगाकर बोली लगाकर खरीदते थे। कम बोली होने पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदती थी। मंडी एक्ट के नियमों की राज्य सरकार धज्जियां उड़ा रही है। मंडी एक्ट अभी भी प्रभावषाली है। कल ही कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिष्चित करने के लिये कहा गया है ताकि किसानों को धान का समर्थन मूल्य मिल सके। हर एक मंडी में कांग्रेसजन किसानों के साथ मिलकर एमएसपी से कम में खरीद न हो ऐसा प्रयास करे। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने चेतावनी दी है कि राज्य की भाजपा सरकार धान खरीदी के मुद्दे में किसानों के हित में काम करे, अन्यथा कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।