कांग्रेस कार्यालय कोठी घर मे मनाया गया गांधी जयंती

अम्बिकापुर

व्यक्ति अपने उच्च आर्दषों से महान बनता है और युगों-युगों तक पूजा जाता है। सादगी और उच्च विचार व्यक्ति के आवष्यक गहने हैं, जिनके दम पर वह किसी को भी परास्त कर सकता है। सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने का प्रयास हमें हमेषा करते रहना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने उच्च आर्दषों एवं सत्य अहिंसा के बल देष को आज़ादी दिलाई है और उनके व्यक्तित्व के कारण ही समुचा भारत उनके साथ आजादी की लड़ाई में षामिल हुआ। हमें इस बात को समझना होगा कि सत्य एवं अहिंसा समाज के लिये कितना आवष्यक है।
उक्ताषय नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने जिला कार्यालय कोठीघर में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने भी आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू जी के निधन के बाद तत्काल उन्हें प्रधानमंत्री केवल इस लिये बनाया गया क्योंकि शास्त्री जी की साफ सुथरी छवि के सभी कायल थे और कभी उनका कहीं विरोध नहीं रहा। हमें अपने इन महान नेताओं के जीवन से सीख लेनी चाहिए और इसी राह पर चलने का भरसक प्रयत्न करना चाहिए। कार्यक्रम को प्रदेष उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, प्रदेष सचिव शफी अहमद, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह गप्पू, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मधु दीक्षित ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर शफीक खान, प्रदीप वर्मा, नुरूल खान, इन्द्रजीत सिंह धंजल, जगजीत मिंज, अजय अरूण मिंज, मो. इस्लाम, राधे सिंह, रषीद पेंटर, गिरीष प्रताप सिंह, संजीव मंदिलवार, विनय गुप्ता, वेद प्रकाष शर्मा वेदी, मदन जायसवाल, प्रमोद चैधरी, प्रभात रंजन, निरंजन राय, विवके सिंह, विनोद एक्का, फ्रांसिस्का बेक, सरिता पाण्डेय, ग्लोरिया एक्का, सकीला परविन, षैलेन्द्र सिंहदेव, संदीप सिन्हा, अजय सिंह, रवि सिंह सिद्धू, आलोक सिंह, विष्णु सिंहदेव, अनिमेष सिन्हा, निखिल विष्वकर्मा, कृतिका पाण्डेय, जुही पाण्डेय, कृष्णा गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।