टी.एस. सिंहदेव 18 सितंबर को जगदलपुर जायेंगे

रायपुर 17 सितंबर 2014

  • बस्तर में कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की जिलेवार समीक्षा करेंगे
  • 19 सितंबर को रायपुर में विधानसभा की लोकलेखा समिति की बैठक में भाग लेंगे

कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव 18 सितंबर गुरूवार को सुबह 8.30 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिये रवाना होगें। जगदलपुर पहुंचकर हवाई पट्टी से राजमहल जगदलपुर जाकर षिष्टाचार भेंट करेंगे। सुबह 10.30 बजे जीरम घाटी न्यायिक जांच आयोग जायेगें। दोपहर बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव जगदलपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कांग्रेस भवन जगदलपुर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। जगदलपुर में कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव बस्तर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों से अलग से चर्चा करेंगे और बस्तर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की जिलेवार समीक्षा करेंगे। जगदलपुर के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव शाम को रायपुर के लिये रवाना होगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव 19 सितंबर को रायपुर में विधानसभा की लोकलेखा समिति की बैठक में भाग लेंगे।