पीजी कालेज मे छज्जा गिरने के बाद कांग्रेस का निरीक्षण

अम्बिकापुर

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दौरा कर एनएससी कक्ष का निरीक्षण कर छज्जा गिरने की घटना की जानकारी ली।
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य भवन मेें एनसीसी के कार्यालय की छज्जा कल गिर गई, कार्यालय में किसी के नहीं रहने के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते होते रह गई। छज्जा गिरने की सूचना महाविद्यालय के छात्रों ने नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को दी तथा बताया कि यह कमरा महाविद्यालय के मुख्य भवन के पिछे की ओर बाद में बनी है, किन्तु घटिया निर्माण कार्य के कारण छज्जा गिर गई। सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी को घटना स्थल का निरिक्षण कर कार्यवाही हेतु आवश्यक पहल करने निर्देशित किया। जिलाध्यक्ष व जनभागीदारी समिति के सदस्य अजय अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय का दौरा कर घटिया निर्माण कराने वाले लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि यदि लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्यवाही नहीं कि जाती तो संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध थाने में एफआईआर करायी जायेगी तथा घटना की जानकारी से महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री को अवगत करा कार्यवाही की मांग कि जायेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह का निर्माण कार्य छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला है। कांग्रेस दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही हेतु आवश्यक उठायेगी। निरिक्षण के दौरान डाॅ. एस.के. त्रिपाठी प्राचार्य पी.जी. काॅलेज, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस आलोक दुबे, डाॅ. अनिल सिन्हा, एसएन पाण्डेय, रिजवान सर, डाॅ. एस के श्रीवास्तव, महाविद्यालयीन अध्यक्ष मोनिका शुक्ला, सचिव सतीश बारी, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, निरंजन राय, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

nsui ambikapurपी.जी. काॅलेज में हेल्प लाईन

महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को काॅलेज से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की दृष्टि से एनएसयूआई के द्वारा पी.जी. काॅलेज में हेल्प लाईन नम्बर प्रारंभ की गई है। हेल्प लाईन नंबर का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि संभाग के इस सबसे बड़े महाविद्यालय में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं बाहर से पढ़ने आते हैं, जिन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उसे ध्यान में रखकर एनएसयूआई के द्वारा प्रारंभ की गई यह हेल्प लाईन छात्र-छात्राओं के लिये काफी कारगार साबित होगा। उन्हांेन हेल्प लाईन शुरू करने के लिये अध्यक्ष, सचिव एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं तथा काॅलेज के छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा हेल्प लाईन नम्बर के जरिये छात्र-छात्राओं को मदद करने की अपिल की। इस अवसर पर डाॅ. एस.के. त्रिपाठी प्राचार्य पी.जी. काॅलेज, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस आलोक दुबे, डाॅ. अनिल सिन्हा, एसएन पाण्डेय, रिजवान सर, डाॅ. एस के श्रीवास्तव, महाविद्यालयीन अध्यक्ष मोनिका शुक्ला, सचिव सतीश बारी, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, निरंजन राय, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल, विष्णु सिंहदेव, नाजिया बानो सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।