जिला पंचायत सदस्यों के बीच स्थाई समितियों का हुआ बटवारा..11 सभापति किये गए नियुक्त..चुनाव के बाद आज हुई पहली बैठक..

बलरामपुर..14 फरवरी को जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनावों के बाद आज पहली बार जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक हुई ..और आज हुए इस बैठक में जिला पंचायत सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा करते हुए सभापति मनोनीत किये गए..

बता दे कि 14 सीटों वाले बलरामपुर जिला पंचायत में 12 पर भाजपा समर्थित सदस्य काबिज हुए है..और 23 वर्षीय निशा सिंह नेताम को जिला पंचायत का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था.. इससे पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की पत्नी व निशा नेताम की माता पुष्पा नेताम अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष थी..इसके अलावा इस बार जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर राधा सिंहदेव निर्विरोध चुनी गई है..

वही आज हुए बैठक में सुश्री निशा नेताम सभापति सामान्य प्रशासन समिति,श्रीमती राधा सिंहदेव सभापति शिक्षा स्थाई समिति,विनोद कुमार जायसवाल सभापति कृषि स्थाई समिति..श्रीमती पुष्पा नेताम सभापति संचार एवं संकर्म स्थाई समिति..राजेश यादव सभापति सहकारिता और उद्योग..श्रीमती गीता देवी सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण समिति.. श्रीमती उदेश्वरी पैकरा सभापति वन स्थाई समिति..श्रीमती पूर्णिमा पैकरा सभापति स्वच्छता स्थाई समिति..श्रीमती विजेता तिर्की सभापति युवा एवं खेल स्थाई समिति..श्रीमती हिरामुणी निकुंज सभापति विद्युत एवं संकर्म स्थाई समिति..रामचरितर सोनवानी सभापति गोठान समिति के पद पर नियुक्त किये गए है..