द ग्रेट खली अम्बिकापुर पहुंचे.. सेल्फी लेने वालो का उमड़ा हुजूम.. छ.ग. में भी होगी रेसलिंग : खली

@Deshdeepakgupta

अम्बिकापुर वर्ल्ड रेसलिंग WWE में भारत की धमक रखने वाले द ग्रेट खली आज अम्बिकापुर पहुँचे.. गुप्त दौरे के बाद भी खली के आने की ख़बर लोगो को लग गई.. और नाश्ते के लिए अम्बिकापुर सर्किट हाउस में देखते देखते लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा.. दरअसल खली राजधानी रायपुर से दुर्ग अम्बिकापुर ट्रेन से सिंगरौली जाने के लिए अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन में खली की देखते ही खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में फैल गई..

मीडिया से बात चीत के अंश..

दिलीप सिंह उर्फ़ द ग्रेट खली ने बताया

1 मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से हुई बात… छतीसगढ़ में रेसलिंग के लिए हर मदद को है तैयार..

2 यहाँ रेस्लिंग की रूप रेखा बनाने खली फिर आयेंगे छतीसगढ़..

3 कभी अंडरटेकर हुआ करता था चुनौती और उसे हराया…

4 रेसलिंग भारत का गेम है यहाँ से विदेश ले जाकर उसे नए रूप में बना दिया गया है..

5 यहाँ के युवाओ में रेसलिंग की अपार संभावनाए है.. वो देश के हर गाँव से रेसलर निकालना चाहते है..

6 वर्ल्ड की सबसे बड़ी रेसलिंग एकेडमी पंजाब में चालते है खली..

अंबिकापुर उच्च विश्राम्ग्रह में खली के नास्ते में क्या क्या मंगाया गया..

40 अंडे, 2 किलो सेव, 2 दर्जन केला, 5 लीटर दूध, मेश से मिली जानकारी के अनुसार खली के नास्ते के लिए इतने आइटम मंगाए गए थे..

बहरहाल विशालकाय शरीर के धनी खली की सुरक्षा व्यवस्था में सरगुजा पुलिस तैनात रही.. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, सीएसपी आर.एन.यादव, प्रोवेज्नल डीएसपी दीपक मिश्रा, गांधीनगर निरिक्षक इमानुएल लकडा, कोतवाली निरीक्षक विनय सिंह बघेल सहित पुलिस बल तौनात किया गया था..