Dhanteras Shopping Tips : धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें…. वरना रुक जाएगी बरकत

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर को है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी, और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार इस दिन कीमती धातु, सोना या चांदी खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा लोग इस पावन दिन पर बर्तन भी खरीदते हैं। यही वजह है कि इस मौके पर सराफा व बर्तनों के बाजारों में बहुत भीड़ रहती है लेकिन कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।

वर्जित धातु या सामान खरीदने से बरकत रुक सकती है और धन की हानि भी हो सकती है। आइए, जानते हैं कि इस पर्व पर कौनसी चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।

लोहा

इस दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं कि लोहा शनि का कारक होता है। मान्यता है कि धनतेरस पर लोहे की कोई भी चीज घर में लाने से दरिद्रता आती है।

कांच

धनतेरस पर कांच की बनी कोई भी चीज न खरीदें। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कांच का संबंध राहु से होता है। राहु का किसी भी तरह से घर में प्रवेश करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि राहु के कारण घर में गरीबी आती है।

प्लास्टिक

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की कोई चीज नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि ये धन को अस्थायी बनाती है।

चीनी मिट्टी

धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी से बना कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इस पर्व पर चीनी मिट्टी की वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है।

(नोट- इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। फ़टाफ़ट न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)