ब्रेकिंग -बूढ़ा तालाब में 10 हजार स्कवायर फिट में बनेगा मछली घर, दिलाएगा फॉरेन और मेट्रोसिटी का अहसास , छत्तीसगढ़ का पहला मछलीघर…

रायपुर -नगर निगम और स्मार्ट सिटी की ओर से शहर के बीचो- बीच बने बूढ़ा तालाब के नवीनी करण का काम किया जा रहा है ,यहां की सुंदरता बढ़ाने और शहर वासियों को फॉरेन और मेट्रोसिटी का अहसास दिलाने के मकसद से कई तरह के नवीनीकरण किये जा रहे है। इसी के तहत लगभग 10 हजार स्कवायर फिट में मछली घर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका डिजाइन बना लिया गया है , इसको बनाने में लगभग 8 करोड़ रूपए की लागत होगी। यह रायपुर के सप्रे स्कूल के पीछे होगा यह प्रदेश का पहला मछली घर होगा जिसे बनाने में लगभग 4 महीने का समय लगेगा।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया की राजधानी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और प्रदेशवासियों को फॉरेन और मेट्रोसिटी जैसी सुविधा दिए जाने का प्रयाश किया जा रहा है , इसलिए मछलीघर बनाने का फैसला लिया गया है। स्मार्ट सिटी की टीम देश भर में बने मछली घर से जानकारी जुटा रहे है।

दो मंजिला बनेगा मछली घर –
मछली घर दो मन्जिल का बनाया जाएगा , ताकि पानी बाहर न निकले। इसे आकर्षक बनाने के लिए एक तरफ फ़व्वारा चलाया जाएगा तो दूसरी तरफ वाटरफॉल जैसा पानी गिरेगा। यहां पर समुद्री जिव -जंतुओं को भी रखा जाएगा , पानी को समुद्र जैसा खारा बनाने के लिए केमिकल का उपयोग किया जाएगा। ऑक्सीजन लेवल बनाये रखने के लिए मशीन लगाई जाएगी। ऑक्टोपस और शार्क जैसी खतरनाक मछलियों को भी लोग यह नजदीक से देख पाऐंगे।