ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पुलिस से की शिकायत.. BJP अध्यक्ष समेत अन्य दिग्गज नेताओं पर कराई FIR दर्ज..

बतौली। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में बतौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तरफ से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, बी संतोष सहित अन्य लोगों के खिलाफ बतौली थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया।

सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्जी फेक न्यूज़ साझा कर देश में सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा उनके खिलाफ एफ. आई .आर .दर्ज कराया है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता(पालू), राजकुमार सोनी,अवधेस गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, राजेश अग्रवाल,निलय त्रिपाठी, वगैरह उपस्थिति रहे।