बजट सत्र के बीच BJP का हल्ला बोल, 2 महीने में शतक आंदोलन की तैयारी

रायपुर. बजट सत्र के दौरान बीजेपी जबरदस्त हल्ला बोल करने वाली है। रायपुर के भाजपा मुख्यालय में हुई 7 मोर्चो की बैठक में ये फैसला लिया गया है कि 2 महीने के अंदर लगातार स्थानीय मुद्दों पर भाजपा आंदोलन करेगी। सूत्रों से ये भी जानकारी लगी है कि वो आंदोलन मार्च महीने की शुरुआत से शुरू हो जाएगा और उसी दौरान बजट सत्र भी चलेगा।

बैठक खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन करेंगे। प्रदेश भर में होगा आंदोलन, 2 महीने का अभियान होगा। अलग अलग तरीके से बीजेपी आंदोलन करेगी।

रमन सिंह ने ये भी कहा कि महत्वपूर्ण बैठक पहली बार हुआ है, महिला, युवा, किसान, अल्पसंख्यक 7 मोर्चे बैठक में शामिल हुए। प्रदेश स्तर के अध्यक्ष, प्रभारी, महामंत्री संगठन शामिल हुए। आगे के लिए कार्य योजना बनी है, अलग-अलग मोर्चे ने 2 महीने की कार्ययोजना प्रस्तुत किए हैं। सब अलग-अलग तरीके से स्थानीय मुद्दे पर आंदोलन करेंगे। आने वाले समय में 2 महीने का अभियान होगा।

बता दे कि भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ परिसर में प्रदेशभर के मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यसमिति और पदाधिकारी की बैठक हुई इसमे बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, संगठन महामंत्री अजय जामवाल हुए थे शामिल। सभी प्रकोष्ठ को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी। सरकार को घेरने बनाई गई रणनीति।