भाजपा की नई टीम की पहली बैठक आयोजित : सांसद कमलभान सिंह भी रहे मौजूद

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा के नवगठित कार्यकारिणी के जिला पदाधिकारीयों की महत्वपूर्ण बैठक आज भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेष सोनी ने कहा की देश की एक मात्र लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जिसमें बुथ स्तर का कार्यकर्ता भी मण्डल, जिला, प्रदेष व राष्ट्रीय पदाधिकारी बन सकता है और यही भाजपा की विषेषता है। आगे उन्होने कहा की सरगुजा में भाजपा के गौरवषाली इतिहास को पुर्नस्थापित करने का लक्ष्य लेकर सभी पदाधिकारीयों को अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिष्चित करनी है।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए भाजयुमो प्रदेषाध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि सरगुजा भाजपा की नई टीम के समक्ष तीनों विधानसभा को जीतने की कठिन चुनौती है, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाणिकता के साथ अपना व्यक्तित्व निखारते हुए सही समय पर सही निर्णय करने की आवष्यकता है। बैठक में उपस्थित सरगुजा सांसद कमलभान सिंह जी ने कहा की मैने जिलाध्यक्ष रहते हुए पिछले कार्यकाल में बुथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं तक पहुंचने का प्रयास किया है इस परम्परा को नई उर्जा से भरी हुई जिला भाजपा की टीम के कंधों पर आगे बढाने की जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को सभी मण्डलों में उत्साह पूर्वक मनाने की अपील की है तथा कार्यक्रम को बेहतर बनाने हेतु सभी पदाधिकारीयों से सुझाव भी लिए, साथ ही कल 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की पूण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम सभी मण्डलों में आयोजित करने का निर्देष दिया। कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता ललन प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेष केषरी ने
भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामलखन सिंह पैकरा जी एवं आभार प्रदर्षन जिला उपाध्यक्ष लेखराज अग्रवाल ने किया।

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रषांत शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला पाण्डेय, भारत सिंह सिसोदिया, राजाराम भगत , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती फुलेष्वरी सिंह, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष जन्मेजय मि़श्रा जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खल्खो, , दिनेष साहु, श्रीमती राजकुमारी सिंह मरावी, जिला मंत्री डी. के. पुरीया, बृजकिषोर पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, श्रीमती शनीयारो भगत, श्रीमती निरू मिस्त्री, श्रीमती अमरेष राजवाडे़, विनोद हर्ष, संतोष दास, तजिन्दर सिंह बग्गा, विद्यानंद मिश्रा, कैलाष मिश्रा, शैलेष सिंह, मधुसुदन शुक्ला, मनोज गुप्ता एवं नवनिकांत दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।