रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के 6 मार्गों का डामरीकरण के लिए किया गया भूमिपूजन!

अम्बिकापुर..(प्रकाश मंडल)..नगर के वार्ड नंबर 02 (गुरु रविंद्रनाथ टैगोर) में बनारस रोड से अनिल शील के घर तक, बनारस रोड से SDM घेरना तक, शिवम् टेंट से घोस तालाब तक, निशिकांतशील के घर से भगवानपुर खुर्द सीमा तक, सुभाष राय के घर से राकेश राय के घर तक, रंजीत विश्वास के घर से गणेश मंडल के घर तक डामरीकरण रोड बनाने लिए भूमिपूजन किया गया.

इस दौरान एम्आईसी सदस्य दितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष दिलीप घर, शुशांत घोष वार्ड पार्षद, आशीष शील, गणेश मंडल, विजय अधिकारी, नारायण हज़ारी और अन्य वार्डवासी उपस्थित थे.