7130 साल पहले पैदा हुए थे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम..जानिए सही जन्म तारीख..!

देखा जाए भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के संबंध में हिन्दू धर्म में अनेक मत प्रचलित है और सभी मतों के लोग अपनी मान्यताओं और विश्वास के अनुसार इन दोनों महापुरुषों के जन्म और इनके जीवन की घटनाओं की तारीख तय करते रहें हैं पर अब आपको यदि सही तारीख का पता करना है तो यह बिल्कुल आसान हो गया है क्योंकि भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के जन्म की असल तारीख अब मिल चुकी है आइये जानते हैं इस बारे में।

असल में हालही में एक शोध हुआ है जो की पूर्णतः वैज्ञानिक है, इस शोध में भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की जन्म की तारीख के बारे में आंकड़े पेश किये हैं। भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के जन्म पर यह शोध का कार्य वैज्ञानिक संस्था “आई” ने पूरा किया है। इस कार्य में मुख्य भूमिका अशोक भटनागर, कुलभूषण मिश्र और सरोज बाला ने निभाई है। इस शोध के मुताबिक भगवान श्रीराम का जन्म 10 जनवरी 5114 को हुआ था। भगवान श्रीराम ईसा पूर्व 5114 को पैदा हुए थे, इस हिसाब से 5114+2016=7130 साल पहले भगवान राम की जन्म तारीख बनती है। यह शोध का कार्य महार्षि वाल्मीकि में उनकी लिखी रामायण के अनुसार किया गया था।

विज्ञापन-

unnamed-1