यातायात विभाग की खुली पोल..नैला रेलवे स्टेशन हुआ घंटों जाम.. दुर्गा पंडाल देखने वालो की हुजूम… रेलवे स्टेशन रोड पर हजारों की भीड़..

IMG 20221001 WA0501

जांजगीर चांपा।  नैला रेलवे स्टेशन में दुर्गा देखने की भीड़ हजारों की संख्या में पहुंची है। जहां यातायात विभाग की पोल खुलते साफ नजर आ रही है  रोड डायवर्ट होने के बाद भी हजारों की संख्या में लोग दुर्गा देखने टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर से पहुंच रहे हैं। न हीं पर्याप्त यातायात की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है न हीं यातायात के जवान मौके पर नजर आ रहे हैं।  लोग शाम होते ही रेलवे स्टेशन के पास हजारों की भीड़ में एकत्रित हो गए हैं।  लोगों को आने जाने के लिए असुविधा महसूस हो रही है।  वहीं रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।  नैला की ओर से आने वाले लोग जाम में घंटों फंसे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस ना तो भीड़ को संभाल पा रही है नहीं ट्रैफिक अव्यवस्था को  सुधार रही है। जिसको लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग जाम में फंसे हुए है। वही रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।