समुद्र के नीचे मिली एलियन की आर्मी, कर सकती है धरती पर हमला

एलियंस के बारे में काफी पहले समय से हम सुनते आए हैं पर अभी तक कुछ साफ-साफ नहीं पता लग पाया है हालही में एक नया खुलासा हुआ है और इस खुलासे के अनुसार समुद्र के नीचे एलियन आर्मी हैं जो की कभी भी धरती पर हमला कर सकती हैं इस खुलासे को Russia’s USO Secrets के दो लेखकों Philip Mantle, Paul Stonehill ने किया है। ये दोनों लेखक मानते हैं समुद्र के नीचे में एक अलग ही दुनिया है जहां पर एलियंस की आर्मी भी है जो की कभी भी धरती पर हमला कर सकती है।

UFO Mania इस बारे में कहते हैं कि “सालों से पानी के अंदर ये रहस्यमयी जीव रह रहें हैं। Unidentified Submerged Object (USO) यानि पानी के अंदर मौजूद दूसरे ग्रह की अज्ञात चीजें, दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है।’, एक अन्य पुस्तक ‘The UFO Investigations Manual’ के लेखक Nigel Watson का कहना है कि ” पिछले 100 सालों में समुद्री जीवों की ओर हमारा नजरिया बदला है। जो कभी हमें समुद्री दानव लगते थे, वो अब अज्ञात पनडुब्बी या दूसरी दुनिया के जीवों की उड़न तश्तरी लग रही है, जो पहले समुद्री दानवों की लाल आंखें लगती थीं, उन्हें भी अब USO की लाल बत्ती माना जा रहा है। हमारे महा सागरों के आस-पास कई उड़न तश्तरी दिखी हैं, जो कि ये इशारा करती हैं कि दूसरे ग्रह के जीवों ने North Sea, Black Sea के साथ California और Puerto Rico के तटों के आस-पास डेरा बना रखा है।