विकास के विरोध पर आक्रामक होता हूं!..डॉक्टर रमन….

बलरामपुर (कृष्णमोहन कुमार)के राजपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया,इस दौरान सीएम के तेवर कांग्रेस के विकास खोजो यात्रा को लेकर आक्रामक रहा,सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर,सूरजपुर, अम्बिकापुर आने का न्यौता दिया,और कहा की राहुल गांधी यहाँ से जाकर अमेठी को देख ले और तुलना करे की बेहतर विकास कहा हुआ है,सीएम ने जिले में बन रहे प्रधानमंत्री आवास,उज्वला गैस योजना के तहत वितरित किये गए गैस कनेक्शनों और गाँवो तक हो रहे विद्युतीकरण की सराहना की.

प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए बेहतर काम…

  मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में 14 वर्षो में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की सरकार प्रदेश के सतत विकास के लिए तत्पर है,उन्होंने कहा की जिले में शासन के विभिन्न विकासकारी योजनाओ का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है,जिले में प्रधानमंत्री आवास के अच्छे काम हुए है,इसके अलावा उज्वला गैस कनेक्शन भी जरूरत मंद परिवारों को दिया जा रहा है।

5 दिनों में विकास यात्रा ने तय किये 1250 किलोमीटर…
सरकार ने 22 सौ करोड़ की योजनाएं मजदूरों के लिए बनाए है,यही नही बलरामपुर जिले में 148 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है,मुख्यमंत्री ने कहा अभी तक 5 दिनों की यात्रा में 1250 किलोमीटर की दूरी तय कर विकास यात्रा के तहत विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो से मिलने का मौका मिला।
विकास के विरोध पर आक्रामक होता हूं.. रमन…
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के विकास खोजो यात्रा पर कहा की प्रदेश में इन 15 वर्षों में विकास हुआ है,और इसी का परिणाम है की, कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने 15 सालों से विपक्ष में रखा,और विकास देखने की बात नही है,विकास को महसूस किया जा सकता है,उन्होंने कहा की जो विकास का विरोध करते हैं, मैं इसके लिए आक्रामक होता हूं।