FataFat News: शॉर्ट में पढ़ें पांच बड़ी खबरें!

१. Ind Vs SL 2nd T20: टीम इंडिया को झटका, ये प्लेयर चोटिल

श्रीलंका के खिलाफ जारी T-20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए इस मैच से पहले बुरी खबर आई है, क्योंकि संजू सैमसन को चोट लग गई है और वह टीम के साथ पुणे नहीं गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि संजू सैमसन मुंबई में ही स्कैन के लिए रुके हैं। उनको घुटने में कुछ दिक्कत है।

२. अभी फोन चेक करें, दिखे ये साइन तो हो गया है हैक

• मालवेयर या फ्रॉड एप होने पर आपके फोन की बैटरी सामान्य स्थिति के मुकाबले तेजी से खत्म होगी।

• अचानक फोन का स्लो होना और बार-बार हैंग होना भी फोन के हैक होने का इशारा है।

• अनजान कॉल और SMS से भी फोन को हैक किया जा सकता है। इसलिए किसी भी अनजान लिंक से सावधान रहें।

• अगर आपको बार-बार अकाउंट लॉगइन के कई मैसेज आने लगे तो आपका फोन हैक हो सकता है।

३. IMF की सरकार को सलाह, पेट्रोल-डीजल पर ये फैसला लें वापस

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत सरकार के साथ उसकी आर्थिक नीतियों, वित्तीय हालत व पॉलिसी पर चर्चा की। IMF ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे पर खर्च को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। हालांकि IMF ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला वापस लेने की सलाह दी है। अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल 9-10 रुपए तक महंगा हो सकता है। सरकार ने कहा कि महंगाई में कमी लाने के लिए यह जरूरी था।

४. दिग्गज ने छोड़ा साथ, मैनचेस्टर को रोनाल्डो की बाय-बाय

मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में हैं। रोनाल्डो ने यूरोप के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का साथ छोड़कर सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नस्त्र के साथ नाता जोड़ा है। सऊदी अरब के क्लब अल नस्त्र की ओर से खेलने पर रोनाल्डो को हर साल 1800 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस डील को खेल की दुनिया की सबसे महंगी डील के तौर पर देखा जा रहा है।

५. भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार

साल 2022 में भारतीय ऑटो बाजार ने जापान और जर्मनी के ऑटो बाजार को पछाड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साल 2022 में भारत में 4.4 मिलियन यूनिट वाहनों की बिक्री हुई है। 24.8 मिलियन यूनिट की बिक्री के साथ चीन पहले नंबर और 13.8 यूनिट की बिक्री के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर है। भारत ने पिछले साल बिक्री में 23.40% का इजाफा कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है।