महिला दिवस पर शहीद जवानों की पत्नियों को किया गया सम्मानित

दन्तेवाड़ा (कृष्णमोहन )आज दुनिया भर में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है,कही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये महिला दिवस मनाया गया तो कही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लेकिन इन सब से हट कर दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में  नक्सली हमलो में शहीद जवानों की पत्नियों का सम्मान आज दन्तेवाड़ा पुलिस ने किया।

महिला दिवस पर दिखा अनूठा रंग..

एसडीओपी दन्तेवाड़ा चन्द्रकान्त गवर्ना की पहल पर आज जिले के यातायात शाखा से लेकर रक्षित केंद्र में पदस्थ उन महिला आरक्षकों को शॉल व श्रीफल भेटकर सम्मानित तो किया गया,इसके अलावा भी नक्सली हमलो में शहीद जवानों की पत्नियों का सम्मान दन्तेवाड़ा पुलिस की ओर से की गई।
अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने महिला स्टाफ व शहीद जवानों की पत्नियों के उज्वल भविष्य की कामना भी की ,इस दौरान दन्तेवाड़ा थाना प्रभारी राजेश देवदास,यातायात प्रभारी सूबेदार विमलेश देवांगन समेत विभागीय अधिकारी जवान मौजूद थे।