कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश पर लगी भाजपा संगठन की मुहर.. कुछ पर संशय बरकरार..!

अम्बिकापुर कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश पर अटकलों और बयानबाजी से गर्म सियासत में आज संगठन ने एक मामले में तो पानी डाल उसे ठंढा कर दिया है। लेकिन इस मामले में अभी भी कई सवाल अनसुलझे है। दरअसल अम्बिकापुर से कांग्रेस नेता आलोक दुबे और लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के भाजपा प्रवेश को चल रहे शंसय को आज भाजपा सरगुजा प्रभारी सचिदानंद उपासने की उपस्थित में भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी व मंडल की सहमती से खत्म किया गया। दरअसल सरगुजा दौरे में सच्चिदानंद उपासने आज लखनपुर मंडल में कार्यकर्ताओ की बैठक ले रहे थे इसी दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा प्रवेस की इच्छा रखने वाले राजेश अग्रवाल को भाजपा विधिवत सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया गया।

बहरहाल राजेश अग्रवाल के भाजपा प्रवेश पर तो प्रदेश व जिला भाजपा ने अपनी मुहर लगा दी है लेकिन अम्बिकापुर से आलोक दुबे सहित 2 अन्य नामो पर अभी भी शंसय बरकरार है।