भाजयुमो नेता की गुन्डागर्दी … लगे बलवा व लुट के आरोप, काॅलोनाइजर के साथ मारपीट का मामला ,आरोपीयों की नही हुई अभी तक गिरप्तारी ……

– जनमानस मे आक्रोश, कॉलोनाइजर अनूप कश्यप की हालत गंभीर…
– पुलिस के उपर बड़ें नेताओ का दबाव, गिरप्तारी नही होने पर अरोपीयों के हौसले बुलंद
जांजगीर चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष भैरव मिश्रा और उसके साथियों पर बलवा के बाद अब लूट की भी धारा लगाई गई है। कॉलोनाइजर के साथ मारपीट और लूट के बाद से आरोपी भाजयुमो नेता भैरव मिश्रा फरार है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष भैरव मिश्रा के साथ कॉलोनाइजर अनूप कश्यप का शुक्रवार को पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। दोनों नैला थाना पहुंचे थे वहां से समझाइश होने पर लौट भी रहे थे। वापस लौटते समय भैरव मिश्रा ने अपने 20-25 साथियों को नैला फाटक के पास बुलाया और कार में बैठे अनूप कश्यप पर उसके साथियों ने रॉड, डंडा से हमला कर दिया था। बताया जाता है कि अनूप अपनी जान बचाने के लिए कार से उतर कर दूसरे के घर में घुस गए तब भी आरोपियों ने वहां घुसकर मार पीट कर दी। पुलिस ने अनूप की रिपोर्ट पर भैरव मिश्रा सहित उसके 20-25 साथियों पर बलवा व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया था। अनूप को अपोलो रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने अनूप का बयान रविवार को लिया। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि बलवाइयों ने उसके गले से सोने के चार तोले की चेन लूट ली है। बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ लूट की भी धारा पुलिस ने बढ़ा दी है।
पुलिस गिरप्तारी करने कर रही देरी,
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता द्वारा कॉलोनाइजर पर हमला होने की घटना को पुलिस ने एक दिन छुपा दिया। वही आरोपीयों की गिरप्तारी करने मे देरी कर रही है। घटना शुक्रवार की दोपहर की थी, लेकिन न तो कंट्रोल रूम में जानकारी दी गई और न ही मीडिया वालों को बताया गया। हालांकि हल्ला होने पर मामला सार्वजनिक हो ही गया। नगर में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पुलिस इस समय दबाव में है और आरोपियों की तलाश नहीं कर रही है। लेकिन नैला प्रभारी इससे इनकार कर रहे हैं।